देश की खबरें | भारत में रहना होगा तो राम, कृष्ण की जय कहना होगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि जो लोग भारत में रहना चाहते हैं, उन्हें हिंदू भगवान राम और कृष्ण की जय कहनी होगी।
अशोक नगर (मध्य प्रदेश), 26 अगस्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि जो लोग भारत में रहना चाहते हैं, उन्हें हिंदू भगवान राम और कृष्ण की जय कहनी होगी।
यादव ने जोर देकर कहा कि नागरिक अपने-अपने धर्मों का पालन करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्हें देशभक्त होना चाहिए क्योंकि वे तभी बचे रह सकते हैं जब भारत एक देश के रूप में बचा रहेगा।
यादव अशोक नगर जिले के चंदेरी शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा नेता ने कहा कि देश हिंदू और मुसलमानों के बीच अंतर नहीं करता है, लेकिन उसे ऐसे लोगों की जरूरत है जो ईश्वर, उसकी रचना, ब्रह्मांड को समझें ।
उन्होंने बताया कि रहीम और रसखान (हिंदू देवताओं की प्रशंसा करने वाले प्रसिद्ध मध्ययुगीन मुस्लिम कवि) का जन्म यहीं हुआ था।
यादव ने कहा “...लेकिन सावधान रहें, जो यहां का खाता है, कहीं और का बजाता है.... यह नहीं चलेगा।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "भारत में रहना होगा तो राम, कृष्ण की जय कहना होगा। उनके बाहर कुछ भी नहीं है। हम अपने देश में सभी का सम्मान करना चाहते हैं, हम किसी का अपमान नहीं करते।"
यादव ने कहा कि चंदेरी के हैंडलूम पार्क में हिंदू और मुसलमान मिलकर काम कर रहे हैं और साड़ियां बुन रहे हैं।
उन्होंने कहा, "हम 'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया' (सभी खुश रहें और बीमारियों से मुक्त रहें) के दर्शन में विश्वास करते हैं। हम सभी के लिए पवित्रता की भावना रखते हैं।”
यादव ने कहा, "आपकी पूजा पद्धति चाहे जो भी हो, आप किसी भी धर्म को मानते हों, आप कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन सबसे पहले आपको देशभक्त होना चाहिए। देशभक्ति के बिना कुछ नहीं हो सकता। देश बचेगा तो हम सब बचेंगे।"
उन्होंने कहा कि चंदेरी के राजा मेदिनी राय मुगल बादशाह बाबर के साथ युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो गए थे और 1,600 से अधिक रानियों ने खुद को सती कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया था।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और चंदेरी में एक रोड शो भी किया, जो अपनी विरासती इमारतों और हथकरघा साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

