विदेश की खबरें | अगर आप भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहां चले जाइए : मरियम ने इमरान खान से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (एम जुल्करनैन)

(एम जुल्करनैन)

इस्लामाबाद, नौ अप्रैल पाकिस्तान में विपक्षी दल की नेता मरियम नवाज ने भारत की तारीफ करने पर प्रधानमंत्री इमरान खान पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह पड़ोसी देश को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो उन्हें वहीं चले जाना चाहिए।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम ने यह भी कहा कि खान को भारत का यह उदाहरण भी देना चाहिए कि वहां किसी भी प्रधानमंत्री ने अविश्वास प्रस्ताव का सामना करते हुए संविधान को नहीं ‘‘कुचला’’ है।

उनकी यह टिप्पणी खान द्वारा भारत को ‘‘सम्मान की महान भावना वाला देश’’ बताए जाने के बाद आई है।

प्रधानमंत्री खान ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले शुक्रवार रात देश के नाम अपने संबोधन में कहा था कि वह भारत के खिलाफ नहीं हैं और पड़ोसी देश में उनके कई प्रशंसक हैं।

उन्होंने कहा था, ‘‘कोई भी महाशक्ति भारत को उसके हितों के खिलाफ कुछ करने के लिए विवश नहीं कर सकती। वे (भारत) प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीद रहे हैं। कोई भी भारत को हुक्म नहीं दे सकता। यूरोपीय संघ के राजदूतों ने यहां जो कुछ कहा है, क्या वे भारत में भी ऐसा ही कह सकते हैं?’’

उनकी टिप्पणियों पर जवाब देते हुए मरियम ने कहा कि खान का ‘‘दिमाग खराब हो गया है।’’

उन्होंने शनिवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘इमरान भारत की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के कदम पर भी उसका अनुसरण करना चाहिए। भारत के विभिन्न प्रधानमंत्रियों के खिलाफ करीब 27 अविश्वास प्रस्ताव पेश किए गए। उनकी (खान) तरह किसी ने संविधान, लोकतंत्र और मूल्यों से खिलवाड़ नहीं किया। वाजपेयी महज एक वोट से अविश्वास प्रस्ताव हार गए थे लेकिन उन्होंने खान की तरह संविधान और देश को बंधक नहीं बनाया।’’

मरियम ने कहा, ‘‘सत्ता जाती देखने के बाद बौखला गए व्यक्ति को कोई यह बताए कि उनकी अपनी ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है, न कि किसी और ने। अगर आप भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहां चले जाइए और पाकिस्तान की जान छोड़ दीजिए।’’

मरियम ने खान पर बरसते हुए कहा कि उन्हें अब प्रधानमंत्री नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ऐसा व्यक्ति जो अपने होश में नहीं रहा, उसे कहर बरपाने और देश को गर्त में ले जाने नहीं दिया जा सकता। यह कोई मजाक नहीं है। उन्हें प्रधानमंत्री या पूर्व प्रधानमंत्री नहीं माना जाना चाहिए, उन्हें मनोरोगी माना जाना चाहिए, जो केवल अपने आप को बचाने के लिए पूरे देश को बंधक बना रहा है।’’

अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम (48) ने कहा, ‘‘22 करोड़ लोगों का देश अब हफ्तों से बिना सरकार के रह रहा है। संविधान के इस घोर उल्लंघन और उच्चतम न्यायालय के आदेशों का अपमान करने का नतीजा खराब होगा।’’

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री खान ने विपक्षी दलों को हैरत में डालते हुए भारत की प्रशंसा की है। उन्होंने पिछले सप्ताह स्वतंत्र विदेश नीति को लेकर भारत की तारीफ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\