देश की खबरें | वायरस के मामले नियंत्रित नहीं किए गए तो, देश के अन्य राज्यों में फैल सकता है संक्रमण : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार के तकनीकी सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंके ने बुधवार रात पत्रकारों को बताया कि अगर इसे नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह देश के अन्य राज्यों में भी फैल सकता है।

कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार के तकनीकी सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंके ने बुधवार रात पत्रकारों को बताया कि अगर इसे नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह देश के अन्य राज्यों में भी फैल सकता है।

अधिकारी ने मंगलवार को ही कोविड-19 का टीका लगवाया था। उन्होंने कहा कि जहां तक टीकाकरण की बात है, राज्य इससे बेहतर कर सकता था।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि बुधवार को भी जारी रही और राज्य में करीब चार महीने बाद एक दिन में आठ हजार से अधिक नये मामले सामने आये थे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अभी तक वायरस के कुल 21,21,119 मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ इसे दूसरी लहर कहना कठिन होगा, लेकिन विदर्भ में वायरस के मामले बढ़ रहे हैं....’’

उन्होंने बताया कि अब यह पुणे और मुम्बई जैसे अन्य जिलों में भी फैल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर इसे (महामारी को) नियंत्रित नहीं किया गया तो यह देश के अन्य राज्यों में भी फैल जाएगा। इसका प्रसार पूर्ण रूप से होगा इसे लेकर पक्के तौर पर तो कोई नहीं कह सकता, लेकिन इसमें प्रसार की क्षमता जरूर है।’’

महाराष्ट्र में कोविड-19 के टीकाकरण के बारे सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य इससे बेहतर कर सकता था।

राज्य में अभी तक कुल 10,80,675 लोगों को टीके लग चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\