दुनिया अगर रूस से तेल खरीदना बंद कर दे तो उसके सामने बड़ी चुनौतियां उत्पन्न हो जाएंगी: वोलोदिमीर जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारत समेत दुनिया के दूसरे देश रूस से रियायती दामों पर तेल खरीदना बंद कर दें तो उसके सामने “बड़ी चुनौतियां” उत्पन्न हो जाएंगी.

दुनिया अगर रूस से तेल खरीदना बंद कर दे तो उसके सामने बड़ी चुनौतियां उत्पन्न हो जाएंगी: वोलोदिमीर जेलेंस्की
Volodymyr Zelensky (img: TW)

कीव, 23 अगस्त : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारत समेत दुनिया के दूसरे देश रूस से रियायती दामों पर तेल खरीदना बंद कर दें तो उसके सामने “बड़ी चुनौतियां” उत्पन्न हो जाएंगी. फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद प्रतिबंध लगने के बावजूद भारत रूस से तेल खरीद रहा है, जिसकी पश्चिमी देश आलोचना करते रहे हैं.

भारत यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले रूस से एक प्रतिशत से भी कम तेल आयात करता था, जो अब बढ़कर भारत के कुल तेल आयात का लगभग 40 प्रतिशत हो गया है. भारत और रूस के बीच तेल के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंधों की ओर इशारा करते हुए जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा, “पुतिन को अर्थव्यवस्था के बर्बाद होने का डर है, उनके पास तेल के अलावा कुछ नहीं है, उनकी मुख्य मुद्रा तेल है. यह भी पढ़ें : Afghanistan: तालिबान ने अब महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर बोलने पर लगाया प्रतिबंध, पढ़ना और गाना भी मना

उनके पास एक तरह की ऊर्जा-आधारित अर्थव्यवस्था है, और वे निर्यात-उन्मुख हैं.” उन्होंने कहा कि अगर भारत समेत दुनिया के दूसरे देश रूस से रियायती दामों पर तेल खरीदना बंद कर दें तो उसके सामने “बड़ी चुनौतियां” उत्पन्न हो जाएंगी.


संबंधित खबरें

Russia and Ukraine: यूक्रेन संकट के समाधान में यूरोप के हितों की भी रक्षा होनी चाहिए; यूरोपीय नेता

Ukraine War: वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ क्षेत्रीय अदला-बदली पर डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया

Trump and Putin meeting: अलास्का के बाद रूस में हो सकती है व्लादिमिर पुतिन- डोनाल्ड ट्रंप की अगली बैठक

Viral Video: यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद जलती तेल फैक्ट्री के सामने वीडियो बनाना पड़ा महंगा, रूस में 3 इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार

\