देश की खबरें | मजदूरों के लिए हजार बार भी जेल जाना पड़े तो कदम पीछे नहीं हटाऊंगा : लल्लू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा को मजदूर एवं गरीब विरोधी करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मजदूरों, दलितों और वंचितों के लिए एक बार नहीं, एक हजार बार भी जेल जाना पड़े तो वह कदम पीछे नहीं हटाएंगे।

जियो

लखनऊ, 18 जून उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा को मजदूर एवं गरीब विरोधी करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मजदूरों, दलितों और वंचितों के लिए एक बार नहीं, एक हजार बार भी जेल जाना पड़े तो वह कदम पीछे नहीं हटाएंगे।

बुधवार को जेल से रिहा हुए लल्लू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता साफ हो गयी है। मजदूरों की सेवा करने, उन्हें सुरक्षित लाने की पहल करने पर जेल भेजा जाता है। फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते हैं लेकिन भाजपा देश विरोधी, गरीब-मजदूर विरोधी नीतियों और तानाशाही के दम पर हमारा सेवा कार्य नहीं रोक सकती।''

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में हस्तक्षेप करे बिहार सरकार: LPG राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान.

उन्होंने कहा, ''मजदूरों की आवाज को, श्रमिकों की आवाज को, दलितों, पिछडों और उत्तर प्रदेश की अवाम की आवाज को जेल की दीवारें नहीं रोक सकतीं .... एक बार नहीं, एक हजार बार भी जेल जाना पड़े तो कदम पीछे नहीं हटाऊंगा।''

गौरतलब है कि लल्लू 20 मई से जेल में थे और 17 जून को रिहा हुए।

यह भी पढ़े | दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज COVID-19 परीक्षण के लिए मोबाइल लैब सेवा की शुरू: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए बसें चलवाने की अनुमति मांगी लेकिन सरकार ने अपनी गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दिया और मजदूरों की सेवा में लगे हमारे नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिये।

कांग्रेस नेता ने कहा, ''इस कायर और गरीब विरोधी सरकार ने मुझे 27 दिनों तक जेल में रखा। मुझे अपने वकील तक से नहीं मिलने दिया। मुझे इस बात की परवाह नहीं है। मुझे सिर्फ इस बात की फिक्र थी कि सड़कों पर हज़ारों की तादाद में लोग पैदल चल रहे होंगे।''

लल्लू ने लद्दाख में शहीद जवानों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए संवाददाता सम्मेलन के पहले शहीद जवानों के लिए कुछ क्षण का मौन रखा ।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एकजुटता सीमा पर लड़ रहे जवानों के साथ है ।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री 36 घण्टे चुप क्यों रहें? देश जानना चाहता है कि आखिर किसके आदेश पर हमारे देश के जवानों की यूनिट को निहत्थे भेजा गया था?’’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ''मेरे लिए यह पल बहुत ही भावुक कर देने वाला है कि हमारी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक करोड़ 15 लाख लोगों तक भोजन और राशन का बंदोबस्त किया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी