देश

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में हस्तक्षेप करे बिहार सरकार: LPG राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले के गुनहगारों पर कार्रवाई की मांग की है. लोजपा अध्यक्ष ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश को एक पत्र लिखकर उनसे इस मामले में हस्तक्षेप कर महाराष्ट्र सरकार से बात करने की अपील की है.

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में हस्तक्षेप करे बिहार सरकार: LPG राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान
चिराग पासवान (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 18 जून: लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले के गुनहगारों पर कार्रवाई की मांग की है. लोजपा अध्यक्ष ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश को एक पत्र लिखकर उनसे इस मामले में हस्तक्षेप कर महाराष्ट्र सरकार से बात करने की अपील की है. चिराग ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसे हालात पैदा किए, जिसके कारण सुशांत सिंह को खुदकुशी करनी पड़ी, उनको सजा मिलनी चाहिए.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले से बॉलीवुड में गुटबाजी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है, जिसके अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री में दबदबा रखने वाले लोग बाहर से आने वाली प्रतिभाओं के साथ दुर्भावनापूर्ण व्यवहार करते हैं. सुशांत सिंह राजपूत को बीते रविवार को उनके मुंबई स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटकता पाया गया. पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला है.

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर को फैंस ने ट्विटर पर लताड़ा, प्रोड्यूसर ने उठाया ये बड़ा कदम

छोटे परदे से अपने करियर की शुरूआत करने के बाद बड़े रूपहले परदे पर क्रिकेटर एमएस धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से काफी शोहरत पाई थी. सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).