देश की खबरें | तरणताल नहीं खुलते हैं तो संन्यास पर विचार करना होगा : खाड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभ्यास नहीं कर पाने से परेशान एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता तैराक वीरधवल खाड़े ने रविवार को कहा कि अगर कोरोना वायरस के कारण लगे प्रतिबंधों की वजह से तरणताल आगे भी बंद रहते हैं तो वह खेल से संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं।

जियो

नयी दिल्ली, 14 जून अभ्यास नहीं कर पाने से परेशान एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता तैराक वीरधवल खाड़े ने रविवार को कहा कि अगर कोरोना वायरस के कारण लगे प्रतिबंधों की वजह से तरणताल आगे भी बंद रहते हैं तो वह खेल से संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं।

खाड़े ने कहा कि अभ्यास की बहाली में देरी से तोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय तैराकों को बहुत नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने 10 हजार बिस्तरों के अस्थायी अस्पताल की जगह का किया दौरा.

थाईलैंड, आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन सहित कई देशों ने अपने तरणताल खोल दिये हैं और तैराकों को अभ्यास की अनुमति दे दी है लेकिन भारत में गृह मंत्रालय ने भले ही प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की कि लेकिन कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण तरणताल खोलने की अनुमति नहीं दी।

खाड़े ने ट्वीट किया, ‘‘तैराकी से संन्यास लेने पर विचार करना पड़ सकता है। फिर से तैराकी शुरू करने को लेकर कोई समाचार या संदेश नहीं मिला है। चाहता हूं कि तैराकी को भी अन्य खेलों की तरह से आंका जाए।’’

यह भी पढ़े | ओडिशा में COVID-19 से मरने वालों की संख्या हुई 11, आपदा मोचन बल के 13 और कर्मी संक्रमित.

उन्होंने अपने इस ट्वीट में खेल मंत्री किरेन रीजीजू और भारतीय तैराकी महासंघ को भी टैग किया है।

गृह मंत्रालय ने दर्शकों के बिना स्टेडियम खोलने की अनुमति दे दी है तथा ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके कई खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

खाड़े ने कहा, ‘‘भारत में तैराकों को तरणताल में उतरे लगभग तीन महीने हो गये हैं। जब अन्य खेलों के खिलाड़ी अभ्यास के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कर सकते हैं तो तैराक भी ऐसा कर सकते हैं। उम्मीद है कि ओलंपिक में तैराकी के अन्य संभावित दावेदार इस वजह से संन्यास पर विचार नहीं करेंगे। ’’

भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने खेल परिसरों के अंदर तरणतालों को खोलने के लिये खेल मंत्रालय से गृह मंत्रालय से स्पष्ट अनुमति लेने का आग्रह किया था ताकि शीर्ष तैराक अभ्यास शुरू कर सकें।

एसएफआई के अनुसार एलीट तैराकों के लिये तरणताल खोलना मनोरंजन के लिये तैराकी के अंतर्गत नहीं आता जैसा कि गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों में कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी