देश की खबरें | राहुल गांधी वायनाड में रहते हैं तो इसका भी अमेठी जैसा हाल होगा : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह (गांधी) वायनाड में रहते हैं तो इसका वही हाल होगा, जो उत्तर प्रदेश के अमेठी का हुआ, जब वह वहां से सांसद थे।

तिरुवनंतपुरम, 22 मई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह (गांधी) वायनाड में रहते हैं तो इसका वही हाल होगा, जो उत्तर प्रदेश के अमेठी का हुआ, जब वह वहां से सांसद थे।

आपराधिक मानहानि के मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा सुनाए जाने से पहले गांधी वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे।

यहां भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस), केरल द्वारा आयोजित राज्य-स्तरीय महिला श्रमिक सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें अमेठी से गांधी को ‘विदा’ करने का ‘सौभाग्य’ मिला।

ईरानी ने कहा, ‘‘इसका कारण यह था कि जब वह अमेठी से सांसद थे, तब वहां 80 प्रतिशत लोगों के पास बिजली कनेक्शन नहीं था, जिलाधिकारी कार्यालय नहीं था, दमकल केंद्र नहीं था, कोई मेडिकल कॉलेज नहीं था, कोई केंद्रीय विद्यालय या सैनिक स्कूल नहीं था और जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर या एक्स-रे मशीन नहीं थी।’’

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, ‘‘उनके (गांधी) जाने के बाद वहां ये सारी सुविधाएं और बुनियादी ढांचा संभव हुआ। इसलिए, अगर वह वायनाड में रहते हैं, तो इसका भी वही हश्र होगा जो अमेठी का हुआ। इसलिए, आप (लोगों) को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह यहां नहीं रहें।’’

ईरानी ने कहा कि वह जहां भी रहती हैं, चाहे दिल्ली में हों या अमेठी में, उन्हें वायनाड की बहुत चिंता रहती है, इसलिए वहां की 250 आंगनवाड़ियों को सक्षम आंगनवाड़ियों में बदलने का फैसला किया है।

सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंगनवाड़ी छह सेवाएं- पूरक पोषण, प्री-स्कूल गैर-औपचारिक शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और रेफरल सेवाएं सभी पात्र लाभार्थियों को प्रदान करती हैं।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर मंत्री ने हाल में राज्य के एक तालुक अस्पताल में युवा डॉक्टर वंदना दास की हत्या का उल्लेख किया और कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि इस तरह की घटना वहां पुलिस अधिकारी के मौजूद होने के बावजूद हुई। कार्यक्रम में मौजूद विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भी राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सवाल उठाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\