एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | यदि लोग आम आदमी पार्टी को चुनेंगे, तो मुझे दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि लोग 25 मई को आम आदमी पार्टी (आप) को चुनते हैं, तो उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा।

देश की खबरें | यदि लोग आम आदमी पार्टी को चुनेंगे, तो मुझे दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा: केजरीवाल

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि लोग 25 मई को आम आदमी पार्टी (आप) को चुनते हैं, तो उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा।

केजरीवाल ने यहां एक रोड शो के दौरान कहा, ‘‘मुझे 20 दिन बाद वापस जेल जाना है। यदि आप झाड़ू (‘आप’ का चुनाव चिह्न) को चुनते हैं, तो मुझे वापस जेल नहीं जाना पड़ेगा।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ केजरीवाल ने पार्टी के नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में मोती नगर में एक रोड शो किया।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल एक जून तक अंतरिम जमानत पर हैं। उन्हें दो जून को आत्मसमर्पण करना है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे जेल भेजा, क्योंकि मैंने आपके लिए काम किया। भाजपा नहीं चाहती कि दिल्ली के लोगों का काम हो।’’

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि तिहाड़ जेल में उन्हें इंसुलिन के टीके 15 दिन तक उपलब्ध नहीं कराये गये। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यदि मैं वापस जेल गया, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुफ्त बिजली देना बंद कर देगी, स्कूलों को खराब कर देगी और अस्पतालों तथा मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर देगी।’’

उन्होंने लोगों से भारती के लिए वोट करने को भी कहा, क्योंकि वह विषम परिस्थितियों में भी जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).