नयी दिल्ली, 11 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगदंबिका पाल ने भारत की आर्थिक विकास दर की तुलना दुनिया की कुछ अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से करते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि यदि उनके आंकड़े गलत हुए तो वह माफी मांगेंगे और सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।
केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए पाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था का पुनरुत्थान हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से लोकसभा सदस्य ने कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत है।
उन्होंने पड़ोसी देशों और कई अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर की तुलना भारत की विकास दर से की।
पाल ने कहा, ‘‘राहुल गांधी चीन की वकालत करते हैं, आज भारत की विकास दर करीब सात प्रतिशत है जबकि चीन की पांच प्रतिशत से कम है।’’
विपक्षी सदस्यों की टोका-टोकी के बीच उन्होंने कहा, ‘‘ये आंकड़े गलत हैं तो मैं माफी मांगूंगा, इस्तीफा दे दूंगा।’’
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को उनके हिस्से का धन मुहैया कराया गया है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY