जरुरी जानकारी | आईफोन अमेरिका में नहीं बने तो लगेगा 25 प्रतिशत आयात शुल्क: ट्रंप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उन्होंने इसके साथ सोशल मीडिया पोस्ट में यूरोपीय संघ (ईयू) से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की भी चेतावनी दी है।
उन्होंने इसके साथ सोशल मीडिया पोस्ट में यूरोपीय संघ (ईयू) से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की भी चेतावनी दी है।
अगर आईफोन पर अमेरिका में 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगता है तो इसकी कीमत में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही अमेरिका की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक एप्पल की बिक्री और मुनाफा प्रभावित हो सकता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि वह अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी चीन की तुलना में पुराने सहयोगी यूरोपीय संघ (ईयू) से आयात पर अधिक कर लगाना चाहते हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “उनके (ईयू के) साथ हमारी चर्चाएं कहीं नहीं पहुंच रही हैं। इसलिए, मैं एक जून, 2025 से यूरोपीय संघ पर सीधे 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की सिफारिश कर रहा हूं। यदि उत्पाद अमेरिका में बनाया या निर्मित किया जाता है तो कोई शुल्क नहीं है।”
राष्ट्रपति ने इस पोस्ट से पहले एप्पल के खिलाफ आयात कर लगाने की चेतावनी दी थी। एप्पल अब अमेजन, वॉलमार्ट और अन्य प्रमुख कंपनियों में शामिल हो गई है जो व्हाइट हाउस के निशाने पर हैं। ये कंपनियां ट्रंप द्वारा लगाए जा रहे आयात शुल्क से उत्पन्न अनिश्चितता और मुद्रास्फीति के दबाव का जवाब देने की कोशिश कर रही हैं।
ट्रंप ने लिखा, “मैंने बहुत पहले ही एप्पल के टिम कुक को बता दिया था कि अमेरिका में बेचे जाने वाले उनके आईफोन का विनिर्माण यहीं किया जाएगा, न कि भारत में या किसी अन्य स्थान पर।”
उन्होंने कहा, “यदि ऐसा नहीं है, तो एप्पल को अमेरिका को कम से कम 25 प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना होगा।”
कंपनी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक के नेतृत्व में एप्पल, चीन पर ट्रंप के शुल्क के जवाब में, आपूर्ति शृंखलाओं को समायोजित करने के लिए आईफोन विनिर्माण को भारत में स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पर नाखुशी जतायी है।
चीन पर ट्रंप के शुल्क के जवाब में इसी महीने टिम कुक ने कहा कि चालू तिमाही के दौरान अमेरिका में बिकने वाले ज़्यादातर आईफोन भारत से आएंगे, जबकि आईपैड और अन्य उपकरण वियतनाम से आयात किए जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)