देश की खबरें | झारखंड में घुसपैठ जारी रही तो हिंदुओं और आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं होगी : हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर इसे रोका नहीं गया तो 20 साल में झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं होगी।

खरसावां (झारखंड), आठ नवंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर इसे रोका नहीं गया तो 20 साल में झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं होगी।

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव सह-प्रभारी शर्मा ने सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में एक रैली के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जहां हिंदू और आदिवासी आबादी तेजी से घट रही है, वहीं मुस्लिम आबादी बढ़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बांग्लादेश से मौजूदा गति से घुसपैठ जारी रही तो 20 साल बाद झारखंड में आदिवासियों और हिंदुओं के लिए कोई जगह नहीं होगी।’’

शर्मा ने दावा किया कि संथाल परगना में हिंदुओं और आदिवासियों की कुल आबादी 90 फीसदी थी और अकेले आदिवासियों की संख्या 44 फीसदी थी, लेकिन वर्ष 2011 तक दोनों समुदायों की कुल आबादी इस क्षेत्र में घटकर 67 फीसदी रह गई और आदिवासियों की आबादी घटकर 28 फीसदी रह गई।

उन्होंने दावा किया कि समान अवधि के दौरान मुस्लिम आबादी 10 फीसदी से बढ़कर 22 फीसदी पर पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव झामुमो नीत गठबंधन की तानाशाही और प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल के बीच किसी एक का चयन करने के लिए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\