देश की खबरें | ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा: अरविंद केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगर चार जून को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सत्ता में आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा।

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगर चार जून को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सत्ता में आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा।

केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रोड शो किया, जहां उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होने के साथ ही ‘इंडिया’ की सरकार बनेगी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘जैसे ही हम सरकार बनाएंगे तो सबसे पहला काम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना होगा।’’

केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और नयी दिल्ली लोकसभा सीट से ‘आप’ उम्मीदवार सोमनाथ भारती भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद नये राज्यपाल की नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘वह आपका राज्यपाल होगा जो आपके लिए काम करेगा और दिल्ली की कानून-व्यवस्था में सुधार करेगा।’’

केजरीवाल ने कहा कि चार जून के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\