देश की खबरें | चुनाव जीता तो योगी जी से कहूंगा मैं अभिनेता नहीं, नेता बन गया : कफील खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 2017 में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज बच्चों की मृत्यु के मामले से सुर्खियों में आए बर्खास्त डॉक्टर कफील खान को राज्य विधान परिषद के चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 2017 में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज बच्चों की मृत्यु के मामले से सुर्खियों में आए बर्खास्त डॉक्टर कफील खान को राज्य विधान परिषद के चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी ने राज्य विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से होने वाले चुनाव के लिए डॉक्टर कफील खान को देवरिया-कुशीनगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

खान ने गोरखपुर में संवाददाता सम्मेलन में अपनी उम्मीदवारी का जिक्र करते हुए कहा, "मैं एक डॉक्टर था। बाद में सामाजिक कार्यकर्ता बना। उसके बाद पुलिस की सूची में हिस्ट्रीशीटर बन गया। उसके बाद मैं लेखक बना और बाबा राघव दास गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन कांड के ऊपर एक किताब लिखी और अब मैं नेता बन गया हूं।"

उन्होंने कहा, "जब गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड हुआ था तब मुख्यमंत्री योगी (आदित्यनाथ) ने कहा था कि मैं हीरो बनने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि मैं संकट के वक्त बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर लाने में कामयाब रहा था और अगर मैं विधान परिषद सदस्य का चुनाव जीता और मेरी योगी जी से मुलाकात हुई तो मैं कहूंगा कि मैं अभिनेता बनने के बजाय नेता बन गया हूं।"

खान ने कहा कि वह तीन मुद्दों-स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनका सपना लोगों के लिए एक ऐसा अस्पताल बनाना है जहां की सेवाएं किसी कॉरपोरेट हॉस्पिटल जैसी हों।

उन्होंने कहा, "मैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला और अपनी किताब उन्हें भेंट की। साथ ही मैंने उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर एक अस्पताल बनाने के अपने सपने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह सत्ता में नहीं हैं। उसके बाद उन्होंने मुझे राजनीति में आने और देवरिया-कुशीनगर सीट से विधान परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने की पेशकश की।"

गौरतलब है कि स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है, मतदान आगामी नौ अप्रैल को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)