एजेंसी न्यूज

Delhi: अगर हरियाणा ने जलापूर्ति बहाल नहीं किया तो दिल्ली भाजपा प्रमुख का पानी बंद कर दिया जाएगा : आप

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार अगले 24 घंटों के भीतर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं देती है तो भगवा पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष के घर पर पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा.

Delhi: अगर हरियाणा ने जलापूर्ति बहाल नहीं किया तो दिल्ली भाजपा प्रमुख का पानी बंद कर दिया जाएगा : आप
आम आदमी पार्टी ( फोटो क्रेडिट- ANI )

नयी दिल्ली, 11 जुलाई : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार अगले 24 घंटों के भीतर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं देती है तो भगवा पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष के घर पर पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा. विधायक ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली की जलापूर्ति में प्रतिदिन करीब 10 करोड़ गैलन की कटौती की है.

एक संवाददाता सम्मेलन में भारद्वाज ने कहा, ‘‘दिल्ली में रोजाना 90 करोड़ गैलन पानी का उपयोग होता है जिसमें से हरियाणा सरकार ने प्रतिदिन करीब 10 करोड़ गैलन पानी की आपूर्ति में कमी कर दी है. भाजपा की इस गंदी राजनीति से दिल्ली के 20 लाख लोगों को पानी की दिक्कत हो रही है.’’ यह भी पढ़ें : Delhi: उत्तम नगर में बंदूक की नोक पर हुई लूट के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी अगले 24 घंटों में नहीं मिला तो दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के मकान में पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).