ताजा खबरें | हर महीने चुनाव करा लिये जाएं तो महंगाई नहीं बढ़ेगी: सुप्रिया सुले

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने हाल में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैसों के दामों में वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय महंगाई पर लगाम रहती है तो देश में ‘हर महीने एक चुनाव कराया जाना चाहिए’ ताकि जनता को महंगाई का दंश नहीं झेलना पड़े।

नयी दिल्ली, 23 मार्च राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने हाल में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैसों के दामों में वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय महंगाई पर लगाम रहती है तो देश में ‘हर महीने एक चुनाव कराया जाना चाहिए’ ताकि जनता को महंगाई का दंश नहीं झेलना पड़े।

राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने लोकसभा में शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का लाभ देने वाली सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम फिर से बढ़ा दिये हैं। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई से जनता का बुरा हाल है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब भी चुनाव आ रहे होते हैं तो उनसे पहले महंगाई एकदम से रुक जाती है और चुनाव खत्म होने के बाद चीजें फिर से महंगी होनी शुरू हो जाती हैं।’’

सुले ने कहा, ‘‘ ऐसे में मुझे तो महंगाई रोकने का एक ही उपाय नजर आता है। देश में हर महीने कोई चुनाव होना चाहिए, जिससे पेट्रोल-डीजल का दाम भी कम रहेगा।’’

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की हाल में बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।

भाजपा के अर्जुन लाल मीणा ने शून्यकाल में कहा कि धर्मांतरण के बाद ईसाई और मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद भी आरक्षण का लाभ ले रहे लोगों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के दायरे से बाहर किया जाना चाहिए।

भाजपा के वीरेंद्र सिंह ने देश में एक समग्र कृषि नीति की जरूरत बताते हुए कहा कि कहा कि भारत जैसे कृषिप्रधान देश में उद्योग और पर्यटन की नीतियां हैं और नागर विमानन क्षेत्र के लिए भी नीति बनाई जा रही है, लेकिन कृषि नीति नहीं बनी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों कृषि कानूनों के माध्यम से देश के कृषि क्षेत्र के लिए एक नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन विरोध के बाद उन कानूनों को वापस लेना पड़ा।

सिंह ने कहा कि देश में कृषि नीति बनाई जानी चाहिए ताकि किसानों का सरकार पर भरोसा बढ़े।

कांग्रेस के गौरव गोगोई ने शून्यकाल में कहा कि असम के कई बेरोजगार युवा पैसों के लिए उग्रवादी संगठन उल्फा में शामिल हो रहे हैं, सरकार को इस संवेदनशील विषय पर ध्यान देना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी