देश की खबरें | राजस्थान में कांग्रेस की सरकार दुबारा बनी, तो 2024 में केंद्र में भी कांग्रेस आएगी: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि अगर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार फिर बनी तो पार्टी 2024 में केंद्र में भी सत्ता में आएगी।

जयपुर, 16 अक्टूबर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि अगर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार फिर बनी तो पार्टी 2024 में केंद्र में भी सत्ता में आएगी।

राजस्थान में एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये भाषण का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा,‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां एक लाल डायरी मिली है। उन्होंने सवाल किया है कि उस लाल डायरी में क्या लिखा है,किन-किन घोटालों का जिक्र है? तो मैं बताऊं कि उस लाल डायरी में लिखा है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी राजस्थान में फिर सरकार बनाएगी। उस डायरी में लिखा है कि राज्य में कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी।’’

खरगे ने राज्य के 13 जिलों के पीने का पानी और सिंचाई की पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) जनजागरण अभियान की शुरुआत के लिए बारां में पार्टी की आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि यहां (राजस्थान में) फिर से कांग्रेस आई, तो 2024 में दिल्ली (केंद्र) में भी पार्टी की सरकार आएगी।

राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव है।

खरगे ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की जनता ने राजग को 25 सांसद दिए लेकिन वे राज्य के लिए न पैसा ला सके, न पानी।

राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए खरगे ने कहा कि इतनी कल्याणकारी योजनाएं शायद ही किसी और राज्य में शुरू की गई होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए अनेक कदम उठाए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जो भी काम हैं वे गरीबों के हित में हैं, चाहे वह मनरेगा हो या कोई और योजना। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने 21 लाख किसानों का 16000 करोड़ रुपए का कर्ज माफी कर दिया।

उनका कहना था कि यहां राजस्थान में शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू हो गई है तथा बिजली के बिल में राहत दी गयी है एवं उज्जवला सिलेंडर 500 रुपए में दिया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी