देश की खबरें | कांग्रेस तेलंगाना की सत्ता में आई तो सभी अहम योजनाओं को बंद कर देगी: मुख्यमंत्री राव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को आरोप लगाया कि 30 नवंबर को होने वाले विधासनभा चुनाव के बाद अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आती है तो वे रायथु बंधु, दलित बंधु जैसी योजनाएं और किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति बंद कर देंगे।
हैदराबाद, 18 अक्टूबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को आरोप लगाया कि 30 नवंबर को होने वाले विधासनभा चुनाव के बाद अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आती है तो वे रायथु बंधु, दलित बंधु जैसी योजनाएं और किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति बंद कर देंगे।
यहां से करीब 90 किलोमीटर दूर जडचेरला में एक रैली को संबोधित करते हुए, राव ने आरोप लगाया कि जब बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) सरकार ने अविभाजित महबूबनगर जिले को पानी की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न सिंचाई परियोजनाएं शुरू कीं, तो कांग्रेस नेताओं ने झूठे मामले दर्ज कराए।
राव ने कहा, “ “बीआरएस सरकार ने 37,000 करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ कर दिए हैं। हमने ये पिछले कार्यकाल (2014) के दौरान और इस बार (2018) भी ऐसा किया... अगर हम एक और दशक तक संघर्ष करते हैं, तो तेलंगाना के किसानों की स्थिति भारतीय किसान समुदाय में अच्छी हो जाएगी।”
उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत या दुनिया में किसानों के लिए ‘रायथु बंधु’ निवेश सहायता योजना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी अपने सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की थी।
योजना के तहत फिलहाल किसानों को प्रति एकड़ 10,000 रुपये सालाना मिलते हैं। बीआरएस के चुनाव घोषणा पत्र के मुताबिक, अगले पांच वर्षों में सहायता को धीरे-धीरे बढ़ाकर 16,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया जाएगा।
‘दलित बंधु’ के तहत राज्य सरकार दलित परिवारों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं भी एक किसान हूं और खेती करता हूं। इसलिए, मैं किसानों की कठिनाइयों को जानता हूं। इसीलिए मैं रायथु बंधु लाया था।”
राव ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि वह किसानों को 20 घंटे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, लेकिन अब कहते हैं कि वे केवल पांच घंटे बिजली उपलब्ध कराएंगे।
तेलंगाना में कांग्रेस नेताओं को लगता है कि राव रैयतों को "अनावश्यक" 24 घंटे बिजली मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''उनके मुताबिक तीन घंटे ही काफी हैं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

