देश की खबरें | भाजपा मुझे खत्म करना चाहती है तो करके दिखाए : उद्धव ने दी चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उन्हें खत्म करने की चुनौती दी तथा कहा कि उन्हें उनके पिता दिवंगत बाल ठाकरे तथा जनता का आशीर्वाद प्राप्त है।

मुंबई, 27 जुलाई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उन्हें खत्म करने की चुनौती दी तथा कहा कि उन्हें उनके पिता दिवंगत बाल ठाकरे तथा जनता का आशीर्वाद प्राप्त है।

पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत को दिए एक साक्षात्कार में ठाकरे ने पूछा कि भाजपा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का श्रेय कैसे ले सकती है जब वह 1992 में वहां बाबरी मस्जिद ढहाने की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर मुद्दे का हल निकाला।

ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अगर आप मुझे खत्म करना चाहते हो तो करके दिखाओ। मुझे अपने पिता तथा लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है।’’

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि उनका देश ही उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से इस बात पर सहमत नहीं है कि राकांपा सुप्रीमो शरद पवार को अपनी उम्र के कारण सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे बयान महाराष्ट्र की परंपरा के खिलाफ हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पिता और शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बचाया था और उन्होंने पूछा कि क्या इस तरह (उन पर हमला करके) एहसान का बदला चुकाया जाता है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता हमेशा यह दावा करते हैं कि 2002 के दंगों के बाद बाल ठाकरे ने ही तत्कालीन उप प्रधानमंत्री और भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से बात कर मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने से रोका था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज