एजेंसी न्यूज

विधानसभा चुनावों में भाजपा हारी तो देश को महंगाई से मिलेगी निजात: मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास

राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बुधवार को कहा कि अगर पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा हार गई तो देश को महंगाई से निजात मिल जाएगी. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “देश के लोगों को कल के नतीजों से उम्मीदें हैं क्योंकि भाजपा ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है.

विधानसभा चुनावों में भाजपा हारी तो देश को महंगाई से मिलेगी निजात: मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Photo Credits: facebook)

जयपुर, 9 मार्च : राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बुधवार को कहा कि अगर पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा हार गई तो देश को महंगाई से निजात मिल जाएगी. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “देश के लोगों को कल के नतीजों से उम्मीदें हैं क्योंकि भाजपा ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है. अगर इनमें भाजपा हार जाती है तो देश को महंगाई से निजात मिल जाएगी.”

उन्होंने कहा, “इससे भाजपा को सबक भी मिलेगा.” मंत्री ने कहा कि चाहे सरकार कांग्रेस की हो या भाजपा की, उसके गलत कामों का विरोध करना लोगों की जिम्मेदारी है. यह भी पढ़ें : सपा ने लगाया ईवीएम में हेराफेरी का आरोप : मुख्यमंत्री कार्यालय को कठघरे में खड़ा किया

उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों के लिये मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).