खेल की खबरें | बल्लेबाज रन बनाएंगे तो आपको आठवें क्रम पर बल्ले से योगदान देने वालों की जरूरत नहीं है: पंड्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि उनकी टीम सात बल्लेबाजों के साथ खेलना जारी रखेगी क्योंकि वह गेंदबाजी के मोर्चे पर कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं।

प्रोविडेंस, आठ अगस्त भारतीय टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि उनकी टीम सात बल्लेबाजों के साथ खेलना जारी रखेगी क्योंकि वह गेंदबाजी के मोर्चे पर कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं।

  वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैचों में हार के बाद भारत टीम में निचले क्रम के बल्लेबाजों को लेकर सवाल उठाया गया था, जो बल्ले से योगदान नहीं दे पा रहे थे।

तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सात विकेट से जीत के बाद हार्दिक ने कहा कि अंतिम एकादश में बल्लेबाजी के सात विकल्प काफी हैं।

उन्होंने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, ‘‘ एक समूह के रूप में हमने सात बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हमें जिम्मेदारी लेनी होगी, जैसा कि आज हुआ। अगर बल्लेबाज रन बनाते हैं तो आपको आठवें नंबर पर किसी की जरूरत नहीं है।’’

पंड्या ने 44 गेंदों में 83 रन की मैच विजयी पारी खेलने के लिए टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘ जैसा कि सूर्यकुमार ने बताया कि वे (सूर्यकुमार और तिलक वर्मा) एक साथ खेलते हैं और एक साथ समय बिताते हैं। टीम में सूर्यकुमार जैसे किसी बल्लेबाज का होना अच्छा है। जब वह जिम्मेदारी लेता है तो इससे दूसरों को भी एक तरह का संदेश मिलता है।’’

अपनी पहली श्रृंखला खेल रहे तिलक वर्मा 37 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे क्योंकि भारत ने 13 गेंद शेष रहते 160 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू