देश की खबरें | अखिलेश धर्म के आधार पर वोट मांगना बंद कर दें तो उनकी दुकान बंद हो जाएगी : संजीव बालियान का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गरीब जनकल्याण जनसभा को संबोधित करने पहुंचे बालियान ने आज पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख यादव को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘अखिलेश यादव वोट की राजनीति करते हैं, धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं और अगर धर्म के आधार पर वोट मांगना बंद कर दें तो उनकी दुकान बंद हो जाएगी।''

गरीब जनकल्याण जनसभा को संबोधित करने पहुंचे बालियान ने आज पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख यादव को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘अखिलेश यादव वोट की राजनीति करते हैं, धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं और अगर धर्म के आधार पर वोट मांगना बंद कर दें तो उनकी दुकान बंद हो जाएगी।''

गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी के बाद प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हाल में हुई हिंसा के संदर्भ में लखनऊ में रविवार को जारी एक बयान में सपा प्रमुख ने सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया था कि ''यह बात ढकी-छुपी नहीं है कि भाजपा की राजनीति अपने मातृ संगठन आरएसएस के निर्देश पर नफरत और समाज को बांटने की रहती है।”

उन्‍होंने दावा किया था, “हाल में प्रदेश में जो भयंकर अशांति की घटनाएं हुई हैं, उसके पीछे वही राजनीति है और भाजपा के बिगड़े बोल से एक बड़ा समुदाय आहत हुआ।”

यादव ने कहा था, “भाजपा सरकार ने इस दुर्भाग्य पूर्ण विवाद की समाप्ति और सम्बन्धित पक्ष के विरुद्ध कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिससे संकट की स्थिति भयंकर रूप ले रही है।”

वहीं, राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालाय (ईडी) की नोटिस के सवाल पर बालियान ने कहा कि ईडी का काम पूछताछ करना है और अगर कोई गड़बड़ी नहीं की है तो वह पूछताछ का जवाब दें। उन्होंने तंज किया कि ‘‘घोटाले करो और जब सरकार हिसाब ले तो यह कह दो कि हमारा दमन किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि हिसाब तो लिया ही जाएगा।

बालियान ने सभा में भी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल में गरीबों के कल्याण में की गई योजनाओं को सिलसिलेवार गिनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज