देश की खबरें | आम आदमी पार्टी जीती तो मनीष सिसोदिया उप मुख्यमंत्री बनेंगे: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि अगर पांच फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीत जाती है तो मनीष सिसोदिया फिर से उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि अगर पांच फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीत जाती है तो मनीष सिसोदिया फिर से उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार सिसोदिया के पक्ष में जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने मतदाताओं से सिसोदिया को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘वह सरकार में उप मुख्यमंत्री बनेंगे और उनके साथ आप सब भी उप मुख्यमंत्री बनेंगे।’’

केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली में उनके 10 साल के कार्यकाल के दौरान शहर में विकास कार्यों में बाधा डाली।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार भाजपा ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने क्षेत्रों में कोई काम नहीं होने दिया। उन आठों विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र को नरक बना दिया। आप लोगों को भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए।’’

उन्होंने मतदाताओं से सिसोदिया को विधायक चुनने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने मिलकर सरकारी स्कूलों को उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहतरीन बनाया।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अब भाजपा वाले कह रहे हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे यहां भी सभी सरकारी स्कूल बंद कर देंगे। आपको किसे चुनना है - आप को, जो सरकारी स्कूल बनाती है या भाजपा, जो उन्हें बंद करती है।’’

पटपड़गंज सीट छोड़कर जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे सिसोदिया ने चुनाव जीतने पर ‘परिवर्तनकारी’ शासन का वादा किया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं जंगपुरा से जीतता हूं तो यहां का हर भाई-बहन उपमुख्यमंत्री बनेगा। यहां के लोगों के काम को रोकने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड