देश की खबरें | ‘यदि कोई कैदी कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो 48 घंटे के भीतर उसके परिवार को सूचना दी जाएगी’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बम्बई उच्च न्यायालय को बताया कि जेल में किसी कैदी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाता है, तो उसकी जांच रिपोर्ट आने के 48 घंटे के भीतर जेल अधिकारी उस कैदी के परिवार को इसके बारे में सूचित करेंगे।

मुंबई, 23 जून महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बम्बई उच्च न्यायालय को बताया कि जेल में किसी कैदी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाता है, तो उसकी जांच रिपोर्ट आने के 48 घंटे के भीतर जेल अधिकारी उस कैदी के परिवार को इसके बारे में सूचित करेंगे।

सरकार ने कुछ जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष यह बयान दिया।

यह भी पढ़े | Earthquake in Akola: महाराष्ट्र के अकोला में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 दर्ज- जानमाल का नुकसान नहीं.

महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोनी ने अदालत को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य भर की जेलों के कैदियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तय किए गए संशोधित मसौदा दिशानिर्देश सौंपा।

दिशानिर्देश में कहा गया है कि सभी कैदियों को फोन और ईमेल के जरिए अपने वकीलों से संपर्क करने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पाकिस्तान के 7 खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिछले हफ्ते, सरकार ने सभी कैदियों की रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग, इमारतों में अस्थायी पृथक-वास केंद्र और कोविड ​​देखभाल केंद्रों के निर्माण और अन्य बीमारियों से पीड़ित कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिशानिर्देश का मसौदा सौंपा था।

मंगलवार को, सरकार ने कहा कि इसमें और अधिक प्रावधान जोड़े गए हैं, जैसे कि कैदी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर उसके परिजनों को 48 घंटे के भीतर सूचित करना और कैदी के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में उन्हें अपडेट देना शामिल है।

अदालत पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज और कुछ अन्य लोगों द्वारा दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

वरिष्ठ वकील मिहिर देसाई के माध्यम से दायर जनहित याचिकाओं में मांग की गई है कि सरकार महाराष्ट्र भर की जेलों के कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे क्योंकि मुंबई के आर्थर रोड जेल में कई कैदियों और कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आयी है।

मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\