जरुरी जानकारी | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का मुनाफा सितंबर तिमाही में 73 प्रतिशत घटकर 201 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर में 73 प्रतिशत घटकर 11,746 करोड़ रुपये रहा है।
बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 751 करोड़ रुपये रहा था।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि कुल आमदनी समीक्षाधीन अवधि में 10,684 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 8,786 करोड़ रुपये रही थी।
बैंक की ब्याज आय बढ़कर 8,957 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7,356 करोड़ रुपये थी।
शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) बढ़कर 4,788 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही में 3,950 करोड़ रुपये थी।
परिसंपत्ति गुणवत्ता के संबंध में, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर, 2024 के अंत तक घटकर सकल कर्ज का 1.92 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 2.11 प्रतिशत थी।
इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए या खराब ऋण पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.68 प्रतिशत से घटकर 0.48 प्रतिशत हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)