विदेश की खबरें | पाकिस्तान में सामूहिक बलात्कार कांड के मुख्य संदिग्ध की हुई पहचान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के विशेष सहायक ने शनिवार को कहा कि लाहौर में एक राजमार्ग पर एक महिला से उसके तीन बच्चों के सामने कथित रूप से किये गये सामूहिक बलात्कार के मामले के मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली गयी है।

लाहौर, 12 सितंबर पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के विशेष सहायक ने शनिवार को कहा कि लाहौर में एक राजमार्ग पर एक महिला से उसके तीन बच्चों के सामने कथित रूप से किये गये सामूहिक बलात्कार के मामले के मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली गयी है।

सरकार पर इस कांड के अपराधियों को फांसी देने के लिए दबाव बढ़ रहा है और लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Pakistan: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 584 नए मामले दर्ज, अब तक 6,373 संक्रमितों की हुई मौत.

पुलिस ने बताया कि बुधवार को गुज्जरपुरा इलाके के समीप दो लुटेरों ने कथित रूप से इस महिला से बलात्कार किया था। वह अपनी कार में गड़बड़ी हो जाने या ईंधन खत्म होने जाने के बाद मदद का इंतजार कर रही थी।

चिकित्सा-कानूनी रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में सोने की खदान धंसने से 50 की मौत.

प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक शाहबाज गिल ने शनिवार को ट्वीट किया,‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक और लाहौर के पुलिस प्रमुख को धन्यवाद क्योंकि संदिग्ध के डीएनए का मिलान कर लिया गया है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

इस घटना पर देशभर में जनाक्रोश सामने आया है। धार्मिक दल अपराधियों को सरेआम फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

लाहौर, इस्लामाबाद और देश के अन्य हिस्सों में कई प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनारियों ने मांग की है कि सरकार गुनहगारों को गिरफ्तार करके असाधारण सजा दे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि मुख्य संदिग्ध की पहचान आबिद अली (27)के रूप में हुई और वह यहां से 400किलोमीटर दूर बहावलनगर का रहने वाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\