जरुरी जानकारी | अक्टूबर तक पूरी हो सकती है आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री अक्टूबर तक पूरी होने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने शेयर खरीद समझौते पर चर्चा की है, जो वित्तीय बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को दिया जाएगा।
नयी दिल्ली, 10 जुलाई आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री अक्टूबर तक पूरी होने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने शेयर खरीद समझौते पर चर्चा की है, जो वित्तीय बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को दिया जाएगा।
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया पिछले तीन साल से चल रही है।
सरकार ने अक्टूबर, 2022 में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलाईसी के साथ मिलकर आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए निवेशकों से कुल 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को रुचि पत्र (ईओआई) मांगे थे। इसमें भारत सरकार की 30.48 प्रतिशत और एलआईसी की 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है।
अधिकारी ने बताया कि डेटा रूम के लिए उचित प्रक्रिया अभी चल रही है और सरकार जल्द ही वित्तीय बोलियां आमंत्रित करेगी।
उन्होंने कहा, “आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक हिस्सेदारी की बिक्री अक्टूबर तक पूरी होने की संभावना है।”
अक्टूबर, 2022 में रुचि पत्र आमंत्रित करने के बाद जनवरी, 2023 में निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) को आईडीबीआई बैंक के लिए कई रुचि पत्र प्राप्त हुए।
आईडीबीआई बैंक के संभावित खरीदार को गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा पहले ही सुरक्षा मंजूरी प्रदान कर दी गई है और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उपयुक्त और उचित मूल्यांकन को मंजूरी दे दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

