जरुरी जानकारी | आईडीबीआई बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 2,051 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईडीबीआई बैंक का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 2,051 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल आईडीबीआई बैंक का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 2,051 करोड़ रुपये रहा।
बैंक का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 1,628 करोड़ रुपये रहा था।
एलआ कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 9,035 करोड़ रुपये हो गई, जो जनवरी-मार्च 2024 में 7,887 करोड़ रुपये थी। इस दौरान ब्याज आय मामूली रूप से घटकर 6,979 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6,990 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 7,515 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 5,634 करोड़ रुपये रहा था। कुल आय बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 33,826 करोड़ रुपये हो गई, जो 2023-24 में 30,037 करोड़ रुपये थी।
परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 31 मार्च 2025 तक सकल अग्रिमों के 2.98 प्रतिशत तक कम हो गईं, जबकि 31 मार्च 2024 के अंत तक यह 4.53 प्रतिशत थी।
शुद्ध एनपीए भी सालाना आधार पर 0.34 प्रतिशत से घटकर 0.15 प्रतिशत रह गया।
आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल ने 2.10 रुपये प्रति शेयर लाभांश का प्रस्ताव किया है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

