देश की खबरें | सभी जिलों में क्रियाशील हो आईसीयू, कहीं न हो दवाओं, विशेषज्ञों की कमी: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कोविड काल में सरकार ने हर जिले में आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) स्थापित किये हैं और उन्हें क्रियाशील रखा जाए।

लखनऊ, दो जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कोविड काल में सरकार ने हर जिले में आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) स्थापित किये हैं और उन्हें क्रियाशील रखा जाए।

कोविड प्रबंधन की समीक्षा करते हुए उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वाधिक कोविड टीकाकरण करने वाला राज्य है और वर्तमान में प्रदेश में 11 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड प्रबंधन के लिए गठित उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ सोमवार को प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

बैठक के बाद जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न देशों में बढ़ते कोविड-19 के संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश की स्थिति सामान्य है।

बयान के अनुसार दिसंबर माह में नौ लाख छह हजार से अधिक परीक्षण किए गए, जिसमें 103 मामलों की पुष्टि हुई। इस अवधि में प्रदेश में संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत दर्ज की गई।

बयान के अनुसार आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अथवा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित उपलब्धता की गहनता से जांचकी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी