देश की खबरें | फेलुदा पेपर स्ट्रिप जांच के लिए आईसीएमआर ने जारी किये परामर्श

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश में निर्मित फेलुदा पेपर स्ट्रिप जांच पर परामर्श जारी की है, यह सार्स-सीओवी-2 पहचान के लिए सीआरआईएसपीआर-सीएस9 तकनीक पर आधारित है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश में निर्मित फेलुदा पेपर स्ट्रिप जांच पर परामर्श जारी की है, यह सार्स-सीओवी-2 पहचान के लिए सीआरआईएसपीआर-सीएस9 तकनीक पर आधारित है।

इस जांच में सीआरआईएसपीआर-जीन इंजीनियरिंग से जुड़ी आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया है जो सार्स-सीओवी-2 के जीन से जुड़े तत्व की पहचान एक घंटे के भीतर कर लेता है।

यह भी पढ़े | Women Help Desk: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1,535 थानों में किया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ.

आईसीएमआर की ओर से जारी परामर्श में बताया गया है कि इसके उत्पादकों का दावा है कि इस जांच में अगर व्यक्ति के संक्रमित या संक्रमित नहीं होने की पुष्टि होती है तो उसके बाद आरटी-पीसीआर जांच की जरूरत नहीं है।

इसे ‘वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद’ (सीएसआईआर) के ‘जिनोमिकी और समवेत जीव विज्ञान संस्थान’ (आईजीआईबी), दिल्ली ने तैयार किया है। इसका सत्यापन नेशनल सेंटर फॉर बायोलोजिकल साइंसेज और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ने किया है। इस जांच को देश में करने की अनुमति भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने दी है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Rajya Sabha Election 2020: राज्यसभा के लिए यूपी में जोर आजमाईश शुरू, बीएसपी प्रत्याशी बिगाड़ सकता है गणित!.

आईसीएमआर ने एक बयान में बताया कि इस जांच में सार्स-सीओवी-2 वायरस की पहचान की जाती है और जांच करने के लिए क्यूपीसीआर मशीन की जगह थर्मल साइक्लर का इस्तेमाल होता है। परामर्श में बताया गया है कि इस जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटी-पीसीआर जांच की जरूरत नहीं है। सार्स-सीओवी-2 आरटी-पीसीआर जांच करने की मंजूरी जिन सरकारी या निजी प्रयोगशालाओं को मिली हुई है, वे इस नई जांच तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अलग से मंजूरी की जरूरत नहीं है।

जांच से जुड़े सभी आंकड़े उसी समय आईसीएमआर कोविड-19 वेब पोर्टल पर अपलोड किये जाने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान