आईसीएमआर ने रिम्स माइक्रोबायोलॉजी के कोरोना जांच केन्द्र को तीन दिनों के लिए बंद किया
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के निर्देश पर यहां रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रयोगशाला को तीन
रांची, एक मई झारखंड की राजधानी रांची स्थित राज्य के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान तथा अस्पताल राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के कोरोना वायरस संक्रमण जांच लैब के एक टेक्नीशियन के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद तीन दिनों के लिए इसे बंद कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के निर्देश पर यहां रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रयोगशाला को तीन
दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान विभाग का पूरी तरह से सैनेटाइजेशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन दौरान जांच के लिए रांची आने वाले कोरोना वायरस के नमूनों को रांची के ही इटकी स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज ने बताया कि विभाग के प्रयोगशाला में जिन नमूनों की जांच चल रही थी, वह पूरी की जायेगी लेकिन तीन दिनों तक कोई नया सैंपल यहां नहीं लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा आइसीएमआर के दिशानिर्देशों के तहत ही किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला सोमवार से फिर काम करना प्रारंभ कर देगा। उन्होंने बताया कि विभाग के अन्य सभी लगभग तीन दर्जन चिकित्सकों एवं टेक्नीशियन्स की जांच की गयी है और सभी कोरोना नेगेटिव पाये गये हैं।
कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये टेक्नीशियन के संपर्क में काम करने वाले लोगों को क्वारंटाइन भी किया गया है।
इसके अलावा बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित पाये गये विभाग के एक टेक्नीशियन को यहां के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
झारखंड में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 110 तक पहुंच चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

