जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक ने आई-सेक की दो प्रतिशत हिस्सेदारी 310 करोड़ रुपये में बेची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी सहायक कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड (आई-सेक) की दो फीसदी हिस्सेदारी 310 करोड़ रुपये में खुले बाजार के जरिये बेच दी है।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी सहायक कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड (आई-सेक) की दो फीसदी हिस्सेदारी 310 करोड़ रुपये में खुले बाजार के जरिये बेच दी है।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसने आई-सेक के पांच रुपये अंकित मूल्य वाले 64,42,000 शेयरों को कुल 310 करोड़ रुपये में बेच दिया। उसने कहा कि यह जून 2020 के हिसाब से उसके कुल इक्विटी शेयर पूंजी की दो प्रतिशत हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5447 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 52 हजार 651: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैंक ने कहा कि यह सौदा खुले लेन-देन के माध्यम से हुआ। इसके बाद अब आई-सेक में बैंक की हिस्सेदारी कम होकर 77.22 प्रतिशत पर आ गयी है।

इससे पहले बैंक के निदेशक मंडल ने अनुषंगी कंपनी की हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रावधानों के अनुसार, किसी कंपनी के सूचीबद्ध हो जाने के बाद उसमें प्रवतर्क की हिस्सेदारी एक तय अवधि में 75 प्रतिशत पर लानी होती है।

आई-सेक शेयर बाजारों में अप्रैल 2018 में सूचीबद्ध हुई थी।

आईसीआईसीआई बैंक का शेयर बीएसई पर 4.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 408.30 रुपये के स्तर पर और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर 0.89 प्रतिशत बढ़कर 495.30 रुपये पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\