अभियोजक ने अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार क्षेत्र की यात्रा करने के बाद यह टिप्पणी की।
हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके बाद इजराइल ने जवाबी हमला किया, जिसमें हजारों लोग मारे गए। युद्ध छिड़ने के बाद से हमास और इजराइली बलों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के व्यापक दावे किए हैं।
नीदरलैंड्स के हेग में स्थित आईसीसी 2021 से दोनों ओर से फलस्तीनी क्षेत्रों में किये गये अपराधों की जांच कर रही है, लेकिन उसने अभी तक आरोपों के बारे में घोषणा नहीं की है।
इजराइल आईसीसी का सदस्य देश नहीं है और इसके न्यायाधिकार को मान्यता नहीं देता है।
आईसीसी के मुख्य अभियोजक करीम खान ने अपनी यात्रा के बाद जारी लिखित बयान में कहा कि उन्होंने सात अक्टूबर के हमलों के स्थानों पर "कल्पित क्रूरता के दृश्य" देखे।
खान ने कहा, "सात अक्टूबर को निर्दोष इजराइली नागरिकों के खिलाफ हमले कुछ सबसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय अपराधों में शुमार हैं, जिन्होंने मानवता की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।’’
खान ने "वेस्ट बैंक में फलस्तीनी नागरिकों के खिलाफ इजराइल के निवासियों के हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि" पर "गहरी चिंता" व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि “अतिवादी विचारधारा और बंदूक से लैस कोई भी इजराइली यह महसूस नहीं कर सकता कि वह फलस्तीनी नागरिकों को बख्श सकता है।”
उन्होंने ऐसे हमलों को तत्काल रोकने का आह्वान किया और कहा कि उनका कार्यालय "इन घटनाओं की जांच पर ध्यान केंद्रित करते हुए तत्परता से आगे बढ़ेगा।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY