जरुरी जानकारी | आईसीसी, यूनिलीवर महिला क्रिकेट के लिए साझेदार; पर्सनल केयर ब्रांड होंगे समर्पित साझेदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली प्रमुख एंग्लो-डच एफएमसीजी कंपनी यूनिलीवर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दो साल की साझेदारी की है, जिसके तहत रेक्सोना और डव सहित पर्सनल केयर ब्रांड वर्ष 2027 के अंत तक महिला क्रिकेट के लिए समर्पित वाणिज्यिक साझेदार बन जाएंगे।

नयी दिल्ली, 10 मार्च रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली प्रमुख एंग्लो-डच एफएमसीजी कंपनी यूनिलीवर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दो साल की साझेदारी की है, जिसके तहत रेक्सोना और डव सहित पर्सनल केयर ब्रांड वर्ष 2027 के अंत तक महिला क्रिकेट के लिए समर्पित वाणिज्यिक साझेदार बन जाएंगे।

एक संयुक्त बयान के अनुसार, इस साझेदारी में अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के अन्य प्रमुख कार्यक्रम शामिल होंगे, जिसमें महिला टी-20 विश्व कप, अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप और वर्ष 2027 में पहली बार आयोजित होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि प्रमुख कार्यक्रमों के अलावा, यूनिलीवर का डियोडोरेंट ब्रांड रेक्सोना महिलाओं के 'क्रियो' उत्सवों की एक श्रृंखला में भाग लेगा और महिलाओं की स्वच्छता के बारे में शिक्षा कार्यक्रमों में भी सहयोग करेगा।

आईसीसी के अनुसार, ‘क्रियो’ दुनिया भर में क्रिकेट खेलने के कई तरीकों का जश्न मनाता है - वह क्रिकेट जो पार्क में, सड़क पर, समुद्र तट पर या हॉल में, किसी भी तरह के बल्ले और गेंद का उपयोग करके खेला जाता है।

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा कि आईसीसी की पहली महिला साझेदारी के लिए यूनिलीवर और उसके पर्सनल केयर ब्रांड जैसे वैश्विक अगुवा के साथ जुड़कर, हम न केवल मूल्यवान वाणिज्यिक समर्थन हासिल कर रहे हैं, बल्कि विश्व मंच पर महिलाओं के खेल के बढ़ते महत्व को भी मजबूत कर रहे हैं।’’

हिंदुस्तान यूनिलीवर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक रोहित जावा ने कहा, ‘‘यह हमारे सबसे बड़े पर्सनल केयर ब्रांड में से एक रेक्सोना के लिए एक सांस्कृतिक क्षण का लाभ उठाने, नए दर्शकों से जुड़ने और सबसे महत्वपूर्ण रूप से महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद करने का एक रोमांचक अवसर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\