खेल की खबरें | आईसीसी को टेस्ट में एक ब्रांड की गेंद को मान्य कर देना चाहिए: यूनिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने गुरूवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को टेस्ट क्रिकेट में केवल एक ही ब्रांड की गेंद के इस्तेमाल पर विचार करना चाहिए क्योंकि तेज गेंदबाजों को दुनिया भर में अलग अलग परिस्थितियों में खेलते हुए सामंजस्य बिठाने में मुश्किल होती है।

कराची, तीन सितंबर पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने गुरूवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को टेस्ट क्रिकेट में केवल एक ही ब्रांड की गेंद के इस्तेमाल पर विचार करना चाहिए क्योंकि तेज गेंदबाजों को दुनिया भर में अलग अलग परिस्थितियों में खेलते हुए सामंजस्य बिठाने में मुश्किल होती है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल के इंग्लैंड दौरे पर ड्यूक गेंद से खेली जिसमें उसे तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 0-2 से गंवानी पड़ी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया, 4 सितंबर को जारी किया जाएगा आईपीएल का शेड्यूल.

यूनिस ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिये एक कॉलम में लिखा, ‘‘मैं कई वर्षों तक ड्यूक गेंद का बड़ा हिमायती रहा लेकिन मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के लिये पूरी दुनिया में केवल एक ही ब्रांड की गेंद का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि कौन सा ब्रांड लेकिन आईसीसी को यह फैसला करना चाहिए। गेंदबाजों के लिये दुनिया भर में विभिन्न प्रकार की गेंदों का इस्तेमाल कर सामंजस्य बिठाना मुश्किल होता है।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: कप्तान विराट कोहली कड़े प्रैक्टिस सेशन के बाद कुछ इस तरह थकान उतारते हुए आए नजर, देखें तस्वीर.

ड्यूक के अलावा कूकाबुरा और एसजी गेंद अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस्तेमाल की जाती है। भारतीय टीम एसजी गेंदों का इस्तेमाल करती है तो इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टंडीज ड्यूक गेंद और अन्य देश कूकाबुरा का इस्तेमाल करते हैं।

आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के चलते गेंद को चमकाने के लिये लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यूनिस ने कहा कि इंग्लैंड में मौसम के कारण इससे कोई परेशानी नहीं हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों टीमों को हालिया टेस्ट श्रृंखला के दौरान सबसे बड़ी चुनौती लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से हुई। मुझे नहीं लगता की इंग्लैंड में मौसम को देखते हुए वास्तव में यह कोई बड़ा मुद्दा था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\