खेल की खबरें | आईसीसी सीईओ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के आयोजन के लिए ईसीबी के प्रयासों की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के दौरान जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रयासों की सराहना की।

दुबई, सात जुलाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के दौरान जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रयासों की सराहना की।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथम्पटन के एजियास बाउल में दर्शकों की गैरमौजूदगी में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत के साथ 117 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी।

यह भी पढ़े | MS Dhoni Birthday: धोनी के जन्मदिन पर पत्नी साक्षी ने शेयर की स्पेशल फोटोज, रोमांटिक अंदाज में दी बधाई.

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में मार्च में खेल गतिविधियां बंद कर दी गईं थी जिन्हें धीरे धीरे शुरू किया जा रहा है।

साहनी ने बयान में कहा, ‘‘प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने के ईसीबी के प्रयासों के लिए हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।’’

यह भी पढ़े | MS Dhoni Birthday Messages: 39 साल के हुए कैप्टेन कूल, विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग सहित इन क्रिकेटरों ने दी बधाई.

दोनों टीमें होटल में रुकी हुई हैं जो एजियास बाउल स्टेडियम का ही हिस्सा है। अगले दो टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे।

साहनी ने कहा, ‘‘ठीक चार महीने पहले इसी दिन आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल को दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसकों ने देखा था और हमें यकीन है कि यही रोमांच बना रहेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोनों टीमों और मैच अधिकारियों को रोमांचक श्रृंखला के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू