MS Dhoni Birthday: धोनी के जन्मदिन पर पत्नी साक्षी ने शेयर की स्पेशल फोटोज, रोमांटिक अंदाज में दी बधाई
धोनी के जन्मदिन के मौके पर तमाम फैंस के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने भी बधाई दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर धोनी कई ऐसी ख़ास फोटो शेयर की है. जो फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी के इस जन्मदिन पर उन्हें तमाम फैन्स बधाई दे रहे हैं. वैसे धोनी मैदान से लगभग एक साल से गायब हैं. लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग में कोई कमी नहीं आई है. ऐसे में धोनी इस ख़ास जन्मदिन के मौके पर तमाम फैंस के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने भी बधाई दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर धोनी कई ऐसी ख़ास फोटो शेयर की है. जो फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है.
साक्षी धोनी इंस्टाग्राम फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कि, अपने जन्म से अब तुम एक साल और बड़े हो चुके हो. बाल और सफेद हो गए हैं. लेकिन पहले से ज्यादा समझदार और प्यारे भी गए हो. वैसे तुम ऐसे इंसान नहीं हो जो कि मैसेज और तोहफों से प्रभावित हो जाए. ऐसे में तुम्हारी जिंदगी के इस एक और साल को कैंडल जलाकर और केक काटकर सेलिब्रिट करते हैं. हैप्पी बर्थडे मेरे पति.
धोनी के जन्मदिन पर उनके ख़ास दोस्त सुरैश रैना ने भी जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है. रैना ने धोनी के साथ बिताए पलों का एक वीडियो बनाकर शेयर किया है. जिसे सभी ने काफी पसंद किया.
टीम इंडिया से बाहर चल रहे धोनी का इंतजार हर कोई इन बार के आईपीएल में कर रहा था. माना जा रहा था कि धोनी इस बार के आईपीएल में धमाकेदार परफॉरमेंस दिखा एक बार फिर टीम इंडिया में अपनी जगह बना लेंगे. लेकिन कोरोना वायरस के चलते आईपीएल के आयोजन को अभी टाल दिया गया है. जिससे धोनी के मैदान पर उतरने का इंतजार हर किसी को काफी बेसब्री है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

