जरुरी जानकारी | आईसीएआई ने 2018-19 के लिये सालाना जीएसटी रिटर्न जमा करने की समयसीमा बढ़ाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चार्टर्ड एकाउंटेंट निकाय भारतीय सनदी लेखकार संस्थान (आईसीएआई) ने जीएसटी परिषद को पत्र लिखकर वित्त वर्ष 2018-19 के लिये माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का सालाना रिटर्न भरने की समसीमा तीन महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर करने का आग्रह किया है।

नयी दिल्ली, 13 सितंबर चार्टर्ड एकाउंटेंट निकाय भारतीय सनदी लेखकार संस्थान (आईसीएआई) ने जीएसटी परिषद को पत्र लिखकर वित्त वर्ष 2018-19 के लिये माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का सालाना रिटर्न भरने की समसीमा तीन महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर करने का आग्रह किया है।

वित्त वर्ष 2018-19 के लिये सालाना जीएसटी रिटर्न भरने की समयसीमा 30 सितंबर है।

यह भी पढ़े | Attack on Retired Navy Officer: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा ने कहा- कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही तो इस्तीफा दें सीएम उद्धव ठाकरे.

आईसीएआई ने जीएसटी परिषद के समक्ष रखी अपनी बातों में कहा कि ज्यादातर अधिकारी कोविड-19 महामारी के कारण आंशिक रूप से काम कर रहे हैं।

संस्थान ने कहा, ‘‘हम पंजीकृत लोगों को राहत उपलब्ध कराने और 2018-19 के लिये जीएसटी सालाना रिटर्न और जीएसटी ऑडिट का काम तीन महीने बढ़ाकर 31 दिसंर 2020 करने का आग्रह करते हैं। कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए इससे क्षेत्र को जरूरी राहत मिलेगी।’’

यह भी पढ़े | Himani Shivpuri Tests Positive For COVID-19: एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी हुई कोरोना संक्रमित.

सरकार ने मई में वित्त वर्ष 2018-19 के लिये सालाना जीएसटी रिटर्न फाइल करने की तिथि तीन महीने बढ़ाकर सितंबर 2020 तक कर दी थी।

ईवाई के कर भागीदार अभिषेक जैन ने कहा कि कोविड-19 ने न केवल लाोगों के जीवन को प्रभावित किया है बल्कि कई क्षेत्रों में कामकाज पूरी तरह से ठप है।

जैन ने कहा, ‘‘मौजूदा हालात में उद्योगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें परिचालन को बनाये रखने के साथ विभिन्न नियमों के अनुपालन पर भी ध्यान देना है। आईसीएअई ने जीएसटी सालाना रिपोर्ट और ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के लिये तीन महीने का जो समय मांगा है, उद्योग इसकी सराहना करता है। सरकार अगर इस अनुरोध को मानती है तो इससे उद्योग को जरूरी राहत मिलेगी।’’

जीएसटी के तहत पंजीकृत करदाताओं को सालाना रिटर्न के रूप में जीएसटीआर-9 भरना होता है। इसमें विभिन्न कर मदों में वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-बिक्री का पूरा ब्योरा होता है। जीएसटीआर- 9सी, जीएसटीआर-9 और ऑडिट किये गये सालाना वित्तीय लेखा-जोखा के मिलान का ब्योरा होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें