खेल की खबरें | इब्राहिमोविच के दो गोल से एसी मिलान ने नैपोली को हराया

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे इब्राहिमोविच के मौजूदा सत्र में छह मैचों में 10 गोल हो गए हैं। एसी मिलान की ओर से एक अन्य गोल येन्स पीटर हॉग ने किया।

नैपोली की ओर से एकमात्र गोल ड्राइस मर्टेन्स ने किया।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series 2020: ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट खेलने के लिए भारतीय टीम के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी 4-5 दिनों में होंगे रवाना, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में टेंशन.

इस जीत से मिलान के आठ मैचों में 20 अंक हो गए हैं और उसने अंक तालिका के शीर्ष पर दो अंक की बढ़त बना ली है।

दूसरे स्थान पर मौजूद सासुओलो के 18 अंक हैं और उसने वेरोना को 2-0 से शिकस्त दी।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ज्यॉफ लॉसन ने कहा- बिना विराट कोहली के भारत, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया जैसा.

अन्य मुकाबलों में इंटर मिलान ने टोरिनो को 4-2 जबकि यूवेंटस ने कैगलियारी को 2-0 से हराया।

एपी सुधीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)