एजेंसी न्यूज

आईएएस अधिकारी अजय तिर्की ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में बतौर सचिव पदभार संभाला

तिर्की मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

आईएएस अधिकारी अजय तिर्की ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में बतौर सचिव पदभार संभाला
जमात

नयी दिल्ली, एक मई आईएएस अधिकारी अजय तिर्की ने शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में बतौर सचिव पदभार संभाल लिया।

तिर्की मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तिर्की ने बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हुए रबिंद्र पनवर का स्थान लिया।

सचिव का पदभार ग्रहण करने से पहले तिर्की मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे।

बयान के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में आने से पहले तिर्की वर्ष 2017 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).