देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में वायुसेना का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतरा, चालक दल के सदस्य सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद इसे पूर्वी अरूणाचल प्रदेश में आपात स्थिति में उतारा गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर पर दो पायलट और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।

ईटानगर, 18 नवंबर भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद इसे पूर्वी अरूणाचल प्रदेश में आपात स्थिति में उतारा गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर पर दो पायलट और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।

सूत्रों ने कहा कि उनमें से पांचों सुरक्षित हैं और वे मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।

राज्य के लोहित सेक्टर में आपात स्थिति में उतरा हेलीकॉप्टर रखरखाव (मेंटीनेंस) उड़ान पर था।

सूत्रों ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पटनीटॉप के नजदीक शिव गढ़ धर इलाके की पहाड़ियों पर सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सितंबर में दो पायलट की मौत हो गई थी।

उससे पहले पठानकोट के नजदीक रणजीत सागर बांध के पास सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें दो पायलट की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\