विदेश की खबरें | यूक्रेन में ऊर्जा संयंत्र के पास लड़ाई बढ़ने पर आईएईए ने परमाणु सुरक्षा खतरे की चेतावनी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव, नौ सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास लड़ाई के और बढ़ने के कारण परमाणु सुरक्षा को लेकर संभावित खतरे की चेतावनी दी है।
कीव, नौ सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास लड़ाई के और बढ़ने के कारण परमाणु सुरक्षा को लेकर संभावित खतरे की चेतावनी दी है।
यूक्रेन में शनिवार को सेनाओं के बीच संघर्ष काफी बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (आईएईए) ने कहा कि रूस के कब्जे वाले जापोरीजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में तैनात उसके विशेषज्ञों ने पिछले सप्ताह कई विस्फोटों की आवाज सुनी है।
इससे पता चलता है कि इलाके में सैन्य गतिविधियां काफी बढ़ गयी हैं। हालांकि, परमाणु ऊर्जा संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
आईएईए के महानिदेशक जनरल राफेल मारियानो ग्रॉसी ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के इस समय में संयंत्र के सामने आने वाले संभावित खतरों को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। ’’
उन्होंने कहा कि आईएईए की टीम को सूचित किया गया था कि क्षेत्र में अधिक सैन्य गतिविधि की चिंताओं के कारण परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कर्मचारियों की संख्या को अस्थायी रूप से न्यूनतम स्तर तक कम कर दिया गया है।
मारियानो ग्रॉसी ने कहा, ‘‘ संघर्ष क्षेत्र में जो कुछ भी होता है, चाहे वह कहीं भी हो, परमाणु दुर्घटना से हर किसी को नुकसान होगा और मैं आग्रह करता हूं कि इसे टालने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जानी चाहिए। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)