देश की खबरें | ‘काश आतंकवाद हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो जाए’: असम के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए, मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश के निवासी भारतीय वायुसेना के कॉरपोरल तागे हेलियांग का पार्थिव शरीर बुधवार रात को विशेष विमान से गुवाहाटी लाया गया। उस समय असम के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ मौजूद थे।

गुवाहाटी /ईटानगर, 24 अप्रैल पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए, मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश के निवासी भारतीय वायुसेना के कॉरपोरल तागे हेलियांग का पार्थिव शरीर बुधवार रात को विशेष विमान से गुवाहाटी लाया गया। उस समय असम के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि दूर सफर पर गए किसी इंसान का बेजान हालत में लौटना और उसके पार्थिव शरीर का इंतजार करना बेहद दुखद है।

हेलियांग उन 26 लोगों में शामिल थे जो मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए थे।

हेलियांग का पार्थिव शरीर विशेष विमान से गुवाहाटी के वायुसेना अड्डे पर रात एक बजे लाया गया और उस वक्त वहां बरुआ भी मौजूद थे।

बरुआ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दूर यात्रा करने गया कोई ऐसा व्यक्ति जो बेजान होकर लौटता है, उसका पार्थिव शरीर प्राप्त करना, बेहद दुखद अनुभव होता है। आज रात भारी मन से अरुणाचल के वीर सपूत कॉरपोरल तागे हेलियांग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी वायुसेना अड्डे पर लाया गया, जिन्होंने कल कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवा दी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘काश! आतंकवाद हमेशा हमेशा के लिए, सभी के लिए खत्म हो जाता। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत सरकार इस जघन्य कृत्य का बिना देरी किए जवाब देगी।’’

इस दौरान असम सरकार और भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और उन्होंने मृत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।

हेलियांग का पार्थिव शरीर सुबह करीब साढ़े सात बजे सड़क मार्ग से अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले के ताजंग गांव में उनके घर लाया गया।

जीरो-हापोली के विधायक हागे अप्पा, लोअर सुबनसिरी के उपायुक्त विवेक एचपी, पुलिस अधीक्षक (एसपी) केनी बागरा और सरकारी विभागों एवं समुदाय आधारित संगठनों के प्रमुखों ने असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर हापोली ‘चेक गेट’ पर हेलियांग के पार्थिव शरीर को प्राप्त किया।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मंत्री गेब्रियल डी. वांगसू, विधायक नाकप नालो, लोकसभा सदस्य तापिर गाओ, भाजपा की अरुणाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कलिंग मोयोंग और आईजीपी (कानून और व्यवस्था) चुखु आपा के साथ हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले के ताजंग गांव के निवासी कॉरपोरल हेलियांग अपनी पत्नी के साथ पहलगाम में छुट्टियां मनाने गए थे। उनकी पत्नी हमले में बच गईं।

एसपी ने कहा कि हेलियांग का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके गांव में किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज