देश की खबरें | आयकर विभाग का तलाशी अभियान पूरा हो जाने के बाद अपनी बात रखूंगा: अजीत पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि उनके रिश्तेदारों एवं सहयोगियों की संपत्तियों पर आयकर की छापेमारी खत्म हो जाने के बाद वह इस विषय में अपनी बात सामने रखेंगे।

पुणे, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि उनके रिश्तेदारों एवं सहयोगियों की संपत्तियों पर आयकर की छापेमारी खत्म हो जाने के बाद वह इस विषय में अपनी बात सामने रखेंगे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह आयकर विभाग के कामकाज में बाधा पैदा नहीं करना चाहते हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा , ‘‘ विभाग अपना काम कर रहा है। अधिकारी अब भी वहां है , इसलिए मैं बयान जारी नहीं करूंगा। तलाशी जारी रहने के दौरान कुछ बोलकर मैं उनके कामकाज में बाधा नहीं डालना चाहता है। ’’

अजीत पवार ने कहा कि उन्होंने समर्थन व्यक्त करने के लिए यहां काउंसिल हॉल के बाहर जमा हुए राकांपा कार्यकर्ताओं से भी वहां से जाने की अपील की है।

राज्य की शिवसेना-राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में वित्त विभाग का कामकाज संभाल रहे राकांपा नेता ने कहा, ‘‘ आईटी अधिकारी चले जाएं तब मैं सभी प्रश्नों का उत्तर दूंगा। मेरे पास आपके सवालों के जवाब हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा रूख हमेशा स्पष्ट एवं पारदर्शी है। मैं वित्तीय मामलों के बारे में अनुशासित हूं। मैं हमेशा लोगों से कर का भुगतान करने की अपील करता हूं, .... कर का मेरे और मुझसे जुड़ी कंपनियों समेत सभी के द्वारा भुगतान किया जाना चाहिए। ’’

अजीत पवर ने कहा कि वह राज्य में बंद पड़ी चीनी मीलों की विवादास्पद बिक्री के बारे में सबूत के साथ अपनी बात रखेंगे।

इससे पहले दिन में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने आरोप लगाया था कि उन्होंने लखीमपुर हिंसा की तुलना जालियावाला बाग नरसंहार से की, जिसके बाद आयकर विभाग का छापा पड़ा।

अजीत पवार के चाचा ने सवाल किया था, ‘ आयकर छापे इसलिए पड़े क्योंकि मैंने लखीमपुर हिंसा की तुलना जालियावाला बाग नरसंहार से की ... क्या हमें लोकतंत्र में अपना विचार रखने का हक नहीं है?’’

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को अजीत पवार के परिवार के सदस्यों से जुड़े कुछ कारोबारों एवं कुछ रियल एस्टेट डेवलपरों पर कर चोरी के आरोप में छापा मारा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\