खेल की खबरें | जब तब शरीर साथ देगा तब तक खेलूंगा: इशांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 13 साल की मेहनत के बाद अर्जुन पुरस्कार हासिल करने से प्रेरणा लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि वह तब तक शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलेंगे जब तब उनका ‘शरीर साथ देगा’।

दुबई, 29 अगस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 13 साल की मेहनत के बाद अर्जुन पुरस्कार हासिल करने से प्रेरणा लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि वह तब तक शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलेंगे जब तब उनका ‘शरीर साथ देगा’।

इस 31 साल के खिलाड़ी ने 2007 में टेस्ट और एकदिवसीय में पदार्पण किया था और उसके अगले साल अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला था।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: दीपक चाहर कोरोना वायरस से संक्रमित, BCCI ने आईपीएल 2020 का शेड्यूल रोका.

वह मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य है।

इशांत ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे बहुत कम उम्र में क्रिकेट के लिए अपने जुनून का एहसास हुआ और तब से मैं हर दिन अपना शत प्रतिशत प्रयास कर रहा हूं। अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए मैंने जो भी कदम उठाये है, उसका उद्देश्य भारत का नाम और ऊंचा करना होता है।’’

यह भी पढ़े | National Sports Awards 2020: ऐसे पड़ा था मेजर ध्यानचंद का नाम ‘हॉकी का जादूगर’, स्वर्ण पदक दिलाने में निभाई थी अहम भूमिका.

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर साझा किये इस बयान में कहा, ‘‘ जब तक मेरा शरीर अनुमति देगा, तब तक मैं ऐसा करता रहूंगा, और अगर भगवान की कृपा रही तो उसके बाद भी यह जारी रहेगा।’’

भारत के लिए 97 टेस्ट, 80 एकदिवसीय और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले इशांत उन 27 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए देश से बाहर होने के कारण शनिवार को हुए ऑनलाइन पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले सके।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस मान्यता के लिए (खेल) मंत्रालय को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।’’

तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ आखिर में, इस यात्रा को आगे बढ़ने में मदद और समर्थन के लिए बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का शुक्रिया। मैं अर्जुन पुरस्कार के सभी विजेताओं को बधाई देना चाहूंगा।’’

इशांत आईपीएल के 13वें सत्र के लिए यूएई में है। वह 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इशांत के अलावा सीमित ओवरों के प्रारूप में राष्ट्रीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि महिला टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अर्जुन पुरस्कार हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड