देश की खबरें | मैं सिर्फ उदयपुर घोषणापत्र को लागू करूंगा : मल्लिकार्जुन खरगे ने थरूर पर तंज कसते हुए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर पर निशाना साधते हुए पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां शुक्रवार को कहा कि उनके (खरगे के) पास कोई अलग घोषणापत्र नहीं है लेकिन उदयपुर घोषणापत्र लागू करने का एक सूत्री एजेंडा जरूर है।

चेन्नई, 14 अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर पर निशाना साधते हुए पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां शुक्रवार को कहा कि उनके (खरगे के) पास कोई अलग घोषणापत्र नहीं है लेकिन उदयपुर घोषणापत्र लागू करने का एक सूत्री एजेंडा जरूर है।

खरगे ने कहा, ‘‘दूसरों के जैसे मेरे पास कोई घोषणापत्र नहीं है। मेरे पास सिर्फ एक घोषणापत्र है जो कांग्रेस का घोषणापत्र है। यह चार महीने पहले का उदयपुर घोषणापत्र है और यदि मैं जीत गया तो इसे लागू करूंगा।’’

इस महीने की शुरूआत में तमिलनाडु में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन में थरूर ने अपना घोषणापत्र जारी किया था। उन्होंने कहा था कि उनका मकसद पार्टी में नयी जान फूंकना, प्राधिकार को विकेंद्रित करना और जनता के संपर्क में रहने का है।

थरूर ने तब संवाददाताओं से कहा था ‘‘मेरा मानना है कि ऐसा करने से कांग्रेस 2024 में होने वाले आम चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए राजनीतिक रूप से फिट होगी।’’

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है।

अपने लंबे राजनीतिक जीवन में एक भी चुनाव नहीं हारने का दावा करने वाले खरगे ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और पार्टी के सदस्य उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी