खेल की खबरें | कोई जज्बाती बयान नहीं दूंगा : अफगानिस्तान से हार के बाद कप्तानी पर बोले बटलर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने खराब फॉर्म को लेकर आलोचना के शिकार हो रहे इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अफगानिस्तान के हाथों हार के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद कहा कि वह अपनी कप्तानी को लेकर कोई जज्बाती बयान नहीं देंगे लेकिन सारी संभावनायें सामने हैं ।
लाहौर, 26 फरवरी अपने खराब फॉर्म को लेकर आलोचना के शिकार हो रहे इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अफगानिस्तान के हाथों हार के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद कहा कि वह अपनी कप्तानी को लेकर कोई जज्बाती बयान नहीं देंगे लेकिन सारी संभावनायें सामने हैं ।
जीत के लिये 326 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 49 . 5 ओवर में 317 रन पर आउट हो गई ।
हार के बाद बटलर ने कहा ,‘‘ मैं इस समय कोई जज्बाती बयान नहीं दूंगा । लेकिन अपने और दूसरे खिलाड़ियों के बारे में सोचूंगा । हम सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे ।’’
बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड भारत में 2023 वनडे विश्व कप और वेस्टइंडीज तथा अमेरिका में टी20 विश्व कप 2024 में नाकाम रहा ।
बटलर ने कहा ,‘‘ यह काफी निराशाजनक है । मुझे लगा था कि आज हम मैच जीत सकते थे । एक और शानदार मैच लेकिन हम हार गए ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ अफगानिस्तान ने आखिरी दा ओवरों में हमसे मैच छीन लिया । इसका श्रेय इब्राहिम जदरान को जाता है जिसने शानदार पारी खेली । जो रूट ने भी बेहतरीन शतक लगाया । कोई एक बल्लेबाज उनके साथ टिककर खेल पाता तो बेहतर रहता ।’’
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा ,‘‘एक टीम के रूप में हम खुश है और मुझे यकीन है कि पूरा देश खुश होगा । हमने पहली बार इंग्लैंड को 2023 विश्व कप में हराया था । मैं कहता रहता हूं कि एक टीम के रूप में हम लगातार बेहतर कर रहे हैं । यह करीबी मैच था लेकिन हमने नियंत्रण बनाये रखा ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)