विदेश की खबरें | रूसी राष्ट्रपति से जल्द मिलूंगा: तुर्किये में पुतिन के वार्ता में शामिल न होने के बाद ट्रंप ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिम एशिया का चार दिवसीय दौरा करने वाले ट्रंप ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम ऐसा करें।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पश्चिम एशिया का चार दिवसीय दौरा करने वाले ट्रंप ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम ऐसा करें।’’

अमेरिका वापस जाने के लिए एयरफोर्स वन विमान में सवार होने के बाद ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही पुतिन से बात कर सकते हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘वह और मैं मिलेंगे तथा मुझे लगता है कि हम इसे सुलझा लेंगे ...शायद नहीं भी।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कम से कम हमें पता तो चल जाएगा। और अगर हम इसे सुलझा नहीं पाते हैं, तो भी कोई बात नहीं।’’

उन्होंने दोहराया कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य नहीं है कि पुतिन वार्ता में शामिल नहीं हो रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन ने वहां इसलिए जाना पसंद नहीं किया क्योंकि वह वहां नहीं हैं।

रिपब्लिकन नेता ने कहा कि वह पुतिन के साथ बैठक करेंगे, ‘‘जैसे ही हम इसे तय कर लेंगे’’ (यह बैठक होगी)।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि उनकी बेटी टिफ़नी ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं अपने खूबसूरत नाती को देखना चाहता हूं।’’

ट्रंप की ओर से (यूक्रेन युद्ध का) समाधान खोजने के लिए दबाव डाले जाने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बातचीत में शामिल होने पर सहमति जताई, लेकिन पुतिन ने जेलेंस्की के साथ आमने-सामने की बातचीत की अपील को ठुकरा दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों पक्षों (रूस और यूक्रेन) पर युद्ध समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द समझौता करने का दबाव डालते रहे हैं।

जेलेंस्की ने युद्ध को 30 दिन के लिए रोकने की अमेरिकी योजना पर सहमति जताई है, लेकिन रूस इस पर सहमत नहीं है और उसने यूक्रेन के अंदर लक्ष्यों पर हमले करना जारी रखा है।

इसके बावजूद, रूस और यूक्रेन ने तीन साल में पहली बार शुक्रवार को इस्तांबुल में सीधी शांति वार्ता की।

अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को बेहद कम उम्मीद है कि तीन साल से अधिक समय से जारी युद्ध को रोकने के लिए दोनों पक्ष तत्काल कोई प्रगति करेंगे।

ट्रंप ने कहा, ‘‘वह (पुतिन) (बैठक में) नहीं गए, और मैं इसे समझता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे पूरा करने जा रहे हैं। हमें इसे पूरा करना है। औसतन हर हफ़्ते पांच हज़ार युवा मारे जा रहे हैं, और हम इसे निश्चित तौर पर पूरा करेंगे।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि गतिरोध को समाप्त के लिए उनके और पुतिन के बीच बैठक बहुत ज़रूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि जब तक वह और मैं साथ नहीं आते, तब तक कुछ होने वाला है, चाहे आपको यह पसंद हो या न हो। लेकिन हमें इसे हल करना होगा, क्योंकि बहुत से लोग मर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\