एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | खरगे से मिलूंगा और गोगोई के ‘पाकिस्तान प्रवास’ के बारे में पूछूंगा : हिमंत विश्व शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे और पूछेंगे कि विपक्षी पार्टी ने सांसद गौरव गोगोई को टिकट क्यों दिया, जिन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान का दौरा किया था।

देश की खबरें | खरगे से मिलूंगा और गोगोई के ‘पाकिस्तान प्रवास’ के बारे में पूछूंगा : हिमंत विश्व शर्मा

गुवाहाटी, चार मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे और पूछेंगे कि विपक्षी पार्टी ने सांसद गौरव गोगोई को टिकट क्यों दिया, जिन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान का दौरा किया था।

शर्मा पर पलटवार करते हुए लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने उन्हें इस मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने की चुनौती दी।

पंचायत चुनाव के सिलसिले में प्रचार के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ने 19 बार पाकिस्तान की यात्रा की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और पाकिस्तानी एक जैसे हैं। उन्हें पाकिस्तान से हमदर्दी है। मैं सारी जानकारी लेकर खरगे से मिलूंगा। हमें जवाब चाहिए। मैं उनसे पूछूंगा कि अगर आपके सांसद का व्यवहार ऐसा है, तो आप ऐसे व्यक्ति को टिकट क्यों देते हैं? मैं यहीं नहीं रुकूंगा, मैं आगे भी सवाल करना जारी रखूंगा।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में देखने लायक कुछ नहीं है... ऐसे में कोई व्यक्ति वहां 15 दिन कैसे रह सकता है? जब तक कोई व्यक्ति कुछ प्रशिक्षण नहीं लेता, तब तक वहां जाने का कोई औचित्य नहीं है।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जिस तरह गोगोई नमाज अदा करते हैं, कोई भी मुसलमान इतनी कुशलता से नमाज अदा नहीं कर सकता।

पलटवार करते हुए गोगोई ने कहा कि शर्मा उनके परिवार का नाम घसीटकर राजनीति करने में व्यस्त हैं, जबकि वह (गोगोई) लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

गोगोई ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि उनके और उनकी पत्नी के कथित पाकिस्तानी संबंधों की जांच के लिए गठित एसआईटी की जांच का क्या हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वह जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).