देश की खबरें | केवल सोशल मीडिया के माध्यम से दिवाली संदेश स्वीकार करूंगा : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वह केवल सोशल मीडिया और ई-मेल के माध्यम से दिवाली की शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि रोशनी का पर्व घर में ही सुरक्षित तरीके से मनाएं।

महामारी से देश के सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक 17 लाख 26 हजार 926 मामले सामने आए हैं, जबकि 44,435 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results: भाजपा की जीत मुख्‍य विपक्षी दलों के ‘अहंकार’ का नतीजा-भाकपा.

ठाकरे ने बयान जारी कर कहा, ‘‘मैं केवल ई-मेल और सोशल मीडिया के माध्यम से दिवाली की शुभकामनाएं स्वीकार करूंगा। हमें खुद को सुरक्षित रखना है और अपने प्रियजनों को स्वस्थ रखना है।’’

यूरोप में महामारी की दूसरी लहर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने आत्मसंतुष्टि नहीं होने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़े | आज का टैक्सपेयर पूरी टैक्स व्यवस्था में बहुत बड़े बदलाव और पारदर्शिता का बन रहा है साक्षी: पीएम मोदी: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना योद्धा हमें महामारी से बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमें उन पर बोझ नहीं डालना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिवाली के बाद हमें स्कूल-कॉलेज शुरू करना है। हमें मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रोटोकॉल का पालन करना है।’’ उन्होंने लोगों से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)